kalpvatikafoundationtrust1@gmail.com
+91 9839885888
Darpan: UP/2026/0954001
Reg. No.: 202500973013753
"प्रकृति की रक्षा, जीवन की सुरक्षा" | "Protect Nature, Secure Life"
कल्प वाटिका फाउंडेशन ट्रस्ट एक सामाजिक संस्था है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, स्वच्छता और समाज में जागरूकता फैलाना है। हम प्रकृति को बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। हम मऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन हैं जो पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता के लिए समर्पित है।
हम मऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन हैं जो पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता के लिए समर्पित है। हमारा मानना है कि प्रकृति की रक्षा ही मानवता की रक्षा है। "कल्प वाटिका" का अर्थ है — कल्पवृक्षों की वाटिका, जहाँ हर पेड़ जीवनदायी है।
हमारा संदेश: "यदि आज हमने प्रकृति को नहीं बचाया, तो आने वाली पीढ़ियों को जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।" "हर बूंद की कीमत समझें, पानी बचाएं – जीवन बचाएं।"
हमारा मिशन एक स्थायी और हरित भविष्य का निर्माण करना है। हम निम्नलिखित कार्यों के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं:
वृक्षारोपण अभियान: अधिक से अधिक पेड़ लगाना और बचाना। अब तक 4500+ पेड़ लगाए जा चुके हैं।
प्लास्टिक मुक्त समाज: प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना।
नदी और तालाब सफाई: जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण। 20+ जल स्रोत साफ किए गए।
जल संरक्षण अभियान: जल बचाओ, जीवन बचाओ के संदेश का प्रसार।
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान: स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
शैक्षिक सहायता: गरीब बच्चों को कॉपी-कलम और शैक्षिक सामग्री वितरण।
असहाय सहायता अभियान: हर जरूरतमंद का साथ, यही हमारा प्रयास।
हम एक ऐसे भारत का सपना देखते हैं जहाँ:
हर नदी स्वच्छ और जीवंत हो।
हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षिक सामग्री मिले।
हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दे।
हर घर में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की समझ हो।
आने वाली पीढ़ियाँ स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली से भरे वातावरण में जी सकें।
जरूरतमंदों के लिए सहारा – मानवता की ओर एक कदम।
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान।
हमारी टीम के समर्पित सदस्य पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
अध्यक्ष | President
समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी भूमिका। संस्था के संस्थापक एवं मार्गदर्शक।
सचिव | Secretary
संगठन के सभी कार्यक्रमों का समन्वय और संचालन। स्वयंसेवकों के प्रबंधन में विशेषज्ञ।
पर्यावरणविद् एवं कोषाध्यक्ष | Environmentalist & Treasurer
प्रख्यात पर्यावरणविद्, जल संरक्षण अभियान के प्रमुख नेता। नदी सफाई अभियानों के संयोजक।
“भैसही से तमसा तक जनसैलाब: 11 किमी पदयात्रा में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प”
मऊ/गाजीपुर, 22 मार्च 2026 - विश्व जल दिवस के अवसर पर कल्प वाटिका फाउंडेशन के तत्वावधान में गाजीपुर जनपद के भैसही (रघुनाथपुर बॉर्डर) स्थित भैंसही नदी से मऊ के तमसा नदी महादेव घाट तक 11 किलोमीटर लंबी भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।
प्रातः 7:00 बजे आरंभ हुई यह जनजागरूकता यात्रा पूरे मार्ग में जल संरक्षण का संदेश देती हुई तमसा तट पर संपन्न हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रख्यात पर्यावरणविद् शैलेन्द्र ने किया। हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, स्वयंसेवक और विद्यार्थी इस अभियान से जुड़े।
और पढ़ें | Read More
अध्यक्ष | President
सचिव | Secretary
पर्यावरणविद् एवं कोषाध्यक्ष
समर्पित स्वयंसेवक | Dedicated Volunteers
आप भी हमारे इस मिशन में शामिल हो सकते हैं। आइए, मिलकर पर्यावरण और जल को बचाएं। "एक कदम आपका, बदलाव बड़ा होगा"
हम सबके साथ मिलकर काम करते हैं। | We work together with everyone.
हम आपको मुफ्त प्रशिक्षण देंगे। | We will provide you free training.
गरीब और जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर। | An opportunity to help the needy.
कोई योग्यता आवश्यकता नहीं। | No qualification required.
स्वयंसेवक बनना पूरी तरह से मुफ्त है। | Joining is completely free.
हमसे जुड़ें | Join With Us🙏 नमस्ते!
कल्पवाटिका फाउंडेशन में आपका स्वागत है।
आप कैसे सहायता करना चाहते हैं?